रेडक्रॉस ने स्टाफ नर्सों को सीपीआर का दीया प्रशिक्षण – डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

16 मई 2023 रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के उप अधीक्षक व जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विजेंद्र सोरोत के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस के ऑडिटोरियम में स्टाफ नर्सों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने एबीसी लुक लिसन फील तथा गोल्डन आवर का प्रशिक्षण दीया तथा रिकवरी पोजिशन का पूर्वाभ्यास कराया और हृदय आघात से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि यदि किसी को सांस नहीं आ रहा है और बेहोशी की हालत है तो जान बचाने के लिए अति शीघ्र सीपीआर जमीन पर लिटा कर देना चाहिए लेकिन आधे अधूरे ज्ञान पर यह अभ्यास नहीं करना चाहिए रोगी के आसपास भीड़ नहीं इकट्ठे होने देनी चाहिए जितना जानते हैं उतना ही करना चाहिए अनावश्यक कपड़े नहीं उतारने चाहिए तथा मौत की घोषणा नहीं करनी चाहिए इस अवसर पर पंचकूला से आए हुए ट्रेनर डॉ बलबीर सिंह ने किलकारियां विषय को लेकर गंभीर चर्चा की और बारीकियों से अवगत कराया इस अवसर पर अरविंद कुमार मनदीप सिंह तथा पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में 243 नर्सों ने भाग लिया
