समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रानी तिवारी सम्मानित
फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन ने स्मृति-चिह्न, गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर किया सम्मान
सर्वप्रिय भारत/ ऊषा शर्मा/फरीदाबाद
समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेविका रानी तिवारी, पुष्पा पाण्डेय, अर्चना मिश्रा एवं सिंधु तिवारी को फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। फरीदाबाद में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान रानी तिवारी को स्मृति-चिह्न, गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी की पहल पर किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री, पूर्व महासचिव संदीप पराशर तथा अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने संयुक्त रूप से रानी तिवारी सहित सभी समाजसेविकाओं को सम्मानित किया। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने कहा कि समाजहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। रानी तिवारी द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। इसके साथ ही पुष्पा पाण्डेय, अर्चना मिश्रा एवं सिंधु तिवारी का सामाजिक योगदान भी उल्लेखनीय है। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों का सम्मान अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद रानी तिवारी,पुष्पा पाण्डेय, अर्चना मिश्रा एवं सिंधु तिवारी ने फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा आयोजक अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अधिवक्ता ओमबीर धनखड़, जय भारद्वाज, यश डागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रानी तिवारी सहित सम्मानित समाजसेविकाओं को शुभकामनाएं दीं।
फोटो कैप्शन:
समाजसेविका रानी तिवारी सहित पुष्पा पाण्डेय, अर्चना मिश्रा एवं सिंधु तिवारी को सम्मानित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री, पूर्व महासचिव संदीप पराशर एवं अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी।
