केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने IIAF के “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree” एवं 10 रुपये सेवा अभियान को दी नई गति
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने IIAF के “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree” एवं 10 रुपये सेवा अभियान को दी नई गति
सर्वप्रिय भारत
/फरीदाबाद, 19 जून।
माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज IIAF Sports & Expo Ground, IMT फरीदाबाद में “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree”, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा उन्नत Victora Community Clinic का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, IIAF के प्रधान श्री प्रमोद राणा, Mr. H.S. Banga (MD, Victora Group & Patron, IIAF) तथा Mr. Paresh Mittal (MD, Ramco Steel & Patron, IIAF) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई तथा आईएमटी क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सभी अतिथियों, उद्योगपतियों एवं अधिकारियों ने स्वयं पौधारोपण कर “One Industry Five Tree” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। IIAF द्वारा पिछले छह वर्षों से लगातार “IMT Clean & Green” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे आईएमटी क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
इसके उपरांत अतिथियों ने उन्नत Victora Community Clinic का उद्घाटन किया, जहां मात्र 10 रुपये के नाममात्र शुल्क पर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां एवं विभिन्न प्रकार की टेस्टिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह क्लिनिक पिछले कई वर्षों से श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहा है, जिसे अब और अधिक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
इस अवसर पर IIAF द्वारा संचालित 10 रुपये सेवा अभियान की भी जानकारी दी गई। IIAF के प्रधान श्री प्रमोद राणा ने बताया कि संस्था पहले से ही 10 रुपये में भोजन, 10 रुपये में स्वास्थ्य सेवाएं तथा 10 रुपये में कपड़े उपलब्ध करा रही है। आने वाले समय में आईएमटी क्षेत्र में बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें कर्मचारियों एवं श्रमिकों से मात्र 10 रुपये किराया लिया जाएगा। इस प्रकार IIAF भोजन, स्वास्थ्य, वस्त्र एवं परिवहन जैसी चार मूलभूत सुविधाएं मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने IIAF कैंटीन परिसर में विकसित मियावाकी जंगल का भी भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि इस मियावाकी जंगल का शुभारंभ लगभग दो वर्ष पूर्व माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किया गया था। आज दो वर्षों के भीतर यह क्षेत्र एक घने एवं विकसित हरित वन के रूप में परिवर्तित हो चुका है। वृक्षों की उल्लेखनीय वृद्धि को देखकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा IIAF के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि IIAF द्वारा किया गया यह प्रयास पूरे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
अपने संबोधन में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और श्रमिक कल्याण को एक साथ जोड़कर IIAF ने सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने सभी उद्योगपतियों से ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रमुख उद्योगपतियों एवं उद्यमियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत ढांचे के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उद्योगपतियों को इन उपलब्धियाँ से संबंधित पुस्तकें भी भेंट कीं और देश के विकास में उद्योग जगत की भूमिका पर चर्चा की।
कार्यक्रम में IIAF की महासचिव रश्मि सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गोयल, जॉइंट सेक्रेटरी तेज चौधरी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह सेखों, वाइस प्रेसिडेंट वी.पी. गोयल, चेयरमैन डी.पी. यादव, वी.पी. दलाल सहित IIAF के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्लॉक लीडर्स में मिलखराज सिंह, राजेश घई, अमित खन्ना, सुभाष नागर, पारुल वशिष्ठ, कमल खंडेलवाल, कमल गुप्ता, अनिल गुप्ता, दीपक शर्मा एवं गगन धूआं सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधियों ने पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रमुख उद्योगपतियों में Mr. Vikram Pratap (MD, Kamal Encon), Mr. Sanjay Karamchandani (CFO, Amol Group) सहित बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया। प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की ओर से एस.के. कटारिया (Estate Manager, HSIIDC), पुरुषोत्तम शर्मा (XEN, IA Wing, HSIIDC), हरिकिशन (SDO, HSIIDC), अजय पाल डूडी (Deputy Labour Commissioner), सुनील यादव (Pollution Department) तथा HSIIDC, DHBVN, MCF, लेबर विभाग एवं पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आईएमटी को प्रदेश का सबसे स्वच्छ, हरित, स्वस्थ एवं श्रमिक हितैषी औद्योगिक क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया तथा “IMT Clean & Green”, “One Industry Five Tree” एवं “10 रुपये सेवा अभियान” को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
