सर्वप्रिय भारत/ फरीदाबाद
सेवा भाव चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा ट्रस्ट के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर एक भव्य मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमे की भारी संख्या में लोगों ने आकर इस योजना का लाभ उठाया अमृता हॉस्पिटल के डॉक्टर के द्वारा यह चेकअप किए गए जिसमें चेकअप के साथ-साथ सभी को दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई सेवा भाव चैरिटेबल के महासचिव चौधरी बच्चू सिंह लांबा ने बताया कि ट्रस्ट समय समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है आज इस महंगाई के दौर में मेडिकल सेवाएं बहुत ज्यादा महंगी हो चुकी है और आम लोग छोटी-मोटी बीमारियों को नजर अंदाज कर देते हैं जिससे बीमारियां भयंकर रूप ले लेती है मगर ऐसे कैंपस के आयोजन से जरूरतमंदों का इलाज और चेकअप सही समय पर हो जाता है
ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद थे जिसमें पूजा चौधरी ममता गगन सनी बादल वे तिलक कुमार आदि अध्यक्ष गंजन लांबा ने बताया कि ट्रस्ट समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करता रहता है और ट्रस्ट के द्वारा हर महीना झुग्गी-झोपड़ी की महिलाओं में निशुल्क सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया जाता है ट्रस्ट में सभी का सहयोग काबिले तारीफ था इस मौके पर चौधरी जगन डागर गिरीश भारद्वाज रामकुमार यादव सुमित गॉड पार्षद दीपक यादव लखन बेनीवाल पूर्व पार्षद राकेश गुर्जर प्रवीण लोहिया मोनू लांबा विनोद यादव सुषमा यादव सोनू चौधरी हरमीत कौर शालिनी चोपड़ा पूनम सिनसिनवार सभी गणमान्य लोगो उपस्थिति रहे
अध्यक्ष गजन लांबा ने मीडिया कर्मियों का धन्यवाद वह आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि मीडिया का देश के उत्थान में बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है मीडिया ही एक ऐसा साधन है जो एक दूसरे को जोड़ता है और मैं मीडिया कर्मियों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करती हूं और साथ ही साथ अमृता हॉस्पिटल और यहां पर उपस्थित अमृता हॉस्पिटल के डॉक्टर का भी धन्यवाद व्यक्त करती हूं अगर वह ना होते तो कार्यक्रम सफल ना होता
