लोहे की प्लेटों को तेज़ाब से सफाई करने वाली कम्पनी पर रेड

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा लोहे की प्लेटों को तेज़ाब से सफाई करने वाली कम्पनी पर रेड

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

दिनांक 16 मई 2023 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना के आधार पर इलाका थाना डबुआ फरीदाबाद गांव बाजडी NIT में प्लॉट नंबर 2 गली नंबर 1 में एक फैक्ट्री GALAXY ENTERPRISE के नाम से है जिसमें लोहे की चद्दर केमिकल से वाशिंग होती है और मौके पर भी वाशिंग केमिकल से हो रही थी जो चलती हुई हालत में मिली है जिन्होंने प्रदूषण विभाग से भी कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया हुआ है।
उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उप निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह, श्री सतीश कुमार द्वारा श्री ओमबीर सिंह एस.डी.ओ. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड फरीदाबाद की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त फैक्ट्री को चेक किया गया।
निरीक्षण पर पाया गया कि फैक्ट्री मालिक द्वारा प्रदूषण विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया हुआ है।
इस संबंध में श्री ओमवीर सिंह एस.डी.ओ. पोलूशन कंट्रोल बोर्ड फरीदाबाद द्वारा मौका पर ही औपचारिकता पूरी कर ली गई है तथा आगामी कार्रवाई के लिए नियमानुसार नोटिस जारी किया जाएगा।