कालका पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन पर की गई मॉकड्रिल -डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
17 मई 2023 कालका पब्लिक स्कूल की निदेशक डॉ ओनिका मेहरोत्रा के मार्गदर्शन में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रीना चक्रवर्ती ने आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कराया जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने भूकंप बाढ़ सूखा बादल फटना भारी वर्षा होना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा फर्स्ट एड टीम फायर सेफ्टी टीम सर्च एंड रेस्क्यू टीम की जिम्मेदारियों को विस्तार पूर्वक बताया डॉ एमपी सिंह ने कहा कि समय रहते यदि हम सचेत हो गए और अपनी सुरक्षा के तरीकों को सीख लिया तो भविष्य में घटित होने वाली आपदाओं से बचा जा सकता है इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने आग लगने के तरीके तथा आग पर काबू पानी के तरीकों से भी अवगत कराया भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के लिए डक कवर होल्ड तथा खुले मैदान में जाने का अभ्यास कराया और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तथा प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल पहुंचाने के तरीकों से अवगत कराया उक्त कार्यक्रम में लगभग 275 विद्यार्थियों और 15 अध्यापकों ने हिस्सा लिया सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों की सहायता से भूकंप से बचाव की मॉक ड्रिल की गई
