राष्ट्रीय स्तर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी

 

14.10.2021 को राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अग्रवाल महाविद्यालय
बल्लभगढ़ के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्णकांत गुप्ता जी के मार्गदर्शन में आयोजित की
गयी। इस तरह की उपयोगी प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए वह सदैव
प्रेरणादाई रहते हैं। संयोजक डॉ० शोभना गोयल ने आयोजन के सुचारू संचालन को
सुनिश्चित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की सभी गतिविधियों का संचालन डॉ० रेखा
सेन(सह-संयोजक), डॉ० डिंपल गोयल(समन्वयक), पूजा(समन्वयक) और प्रीति
अग्रवाल(समन्वयक) ने किया। पंजीकरण के लिए 1 सप्ताह का समय दिया गया
जिसमें विभिन्न कॉलेजों से 581 छात्रों ने पंजीकरण कराया। प्रश्नोत्तरी में 50 प्रश्न
शामिल थे जिसे क्विज़ ऐप के माध्यम से प्रश्नोत्तरी ऑनलाइन आयोजित की गई
और संबंधित लिंक 14.10.2021 को 01:30 से 01:55 बजे के लिए सक्रिय किया
गया। इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है:-
प्रथम पुरस्कार – आकांक्षा 96% अंकों के साथ (जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत)
दूसरा पुरस्कार – 88% अंक के साथ दीया (हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद)
दूसरा पुरस्कार – 88% अंक के साथ जैस्मीन (डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स,
यमुनानगर)
तीसरा पुरस्कार – जागृति 74% अंक के साथ (दयानंद महिला महाविद्यालय,
कुरुक्षेत्र)
25 मिनट की समय सीमा में 321 छात्रों की सफल भागीदारी से यह राष्ट्रीय
ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक बड़ी सफलता रही । इस अवसर पर प्राचार्य
जी ने सभी विजेताओं और अभिभावकों को बधाई दी।