Faridabad: इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में नए छात्रों के आगमन पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा व प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया I इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की लॉ विभाग की डीन & हेड प्रोफेसर डॉ कविता ढुल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई I इस अवसर पर संस्थान में हवन पूजन के साथ नव आगंतुक छात्रों का स्वागत किया गया I संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी व जीवन पथ पर अग्रर होने के लिए प्रेरित किया I प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय व मुख्य अतिथि डॉ कविता ढुल ने भी अपने अपने विचारो से छात्रों को प्रोत्साहित किया I
इस अवसर पर संस्थान के सभी अध्यापकगण, कर्मचारी व छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई I कार्यक्रम का सञ्चालन संस्थान की प्रवक्ता डॉ संगीता वर्मा व मिस सुप्रिया डांग ने किया I इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ संगीता वर्मा व सहसंयोजक श्री विनोद कुमार सिंह थे I
Prev Post
