आज दुर्गा नवमी राम नवमी के अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्रों के समापन पर विधि विधान से हिमाचल से आई मां ज्वाला जी की पूजा अर्चना महंत ललित गिरी गोस्वामी उनकी धर्मपत्नी महिला मंडल प्रधान मीनाक्षी गिरी गोस्वामी ,अशोक अरोड़ा व उनकी धर्मपत्नी सुनीता अरोड़ा,एन एल गोसाईं जी ने की। पंडित विनोद शास्त्री, मनीष दुबे, प्रदीप शास्त्री जी के मंत्रोच्चारण द्वारा गणपति पूजन, कलश पूजन, महाकाली मां,वैष्णो मां व सरस्वती जी का पूजन नवग्रह पूजन कराया गया। हवन-यज्ञ हवन करने के उपरांत आरती की गई तथा कन्या पूजन करने के बाद महंत ललित गिरी गोस्वामी जी ने सबको नवरात्रों की बहुत-बहुत बधाई दी तथा प्रसाद रूप में ज्वाला ज्योति फल का प्रसाद तथा हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस पवित्र कार्य में महंत ललित गिरी गोस्वामी मीनाक्षी गिरी गोस्वामी सरपरस्त एन एल गोसाईं जी, अशोक अरोड़ा-सुनीता अरोड़ा,पूनम अरोड़ा, राजेन्द्र गुलाटी, पीयूष गुलाटी, सतीश अरोड़ा पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में बुजुर्ग, महिला तथा बच्चे उपस्थित थे । महंत ललित गिरि गोस्वामी ने बताया कि कल माँ जवाला जी वापिस हिमाचल प्रदेश प्रस्थान करेंगी
