इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च, फरीदाबाद द्वारा “Role of Communication and Soft Skills” पर एक वेबिनार का आयोजन

Faridabad : इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च, फरीदाबाद द्वारा “Role of Communication and Soft Skills” पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय निदेशक डॉ. रवि हांडा ने अपने स्वागत भाषण से किया। वेबिनार के प्रमुख वक्ताओं में प्रो. (डॉ.) प्रसन्नान्शु, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नई दिल्ली और डॉ. सरोज बाला, एसोसिएट प्रोफेसर, दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली थे। उन्होंने व्यावसायिक के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में संचार और सॉफ्ट स्किल्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके संबोधन के बाद सवाल-जवाब का दौर चला। वेबिनार में छात्रों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में असिस्ट. प्रो. सुश्री नीता श्रीवास्तव ने वक्ताओं और आई.एल.आर की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। वेबिनार का आयोजन असिस्ट प्रो. सुप्रिया डंग द्वारा किया गया।