ILR जसाना द्वारा”Management of Stress and Mental Health During Covid Pandemic” पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया
दिनांक 29.05.2021 को इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च, फरीदाबाद द्वारा”Management of Stress and Mental Health During Covid Pandemic” पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय निदेशक डॉ. रवि हांडा ने अपने स्वागत भाषण से किया।वेबिनार के मुख्यवक्ता डॉ. रविंदर कुमार लिबरलआर्ट्स, आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, त्रिपुरा के संकाय से प्रोफेसर (मनोविज्ञान) थे।उन्होंने वर्तमान महामारी की स्थिति और छात्रों में तनाव और चिंता पर प्रकाश डाला।उन्होंने छात्रों से सवाल भी लिए और सवालों के संतोषजनक जवाब दिए।अंत में उन्होंने प्रतिभागियों के लिए भी एक संक्षिप्त ध्यान का अभ्यास किया।धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जफर हुसैन ने किया।वेबिनार का आयोजन सहायक प्रो. श्रीविनोद कुमार, और सुप्रिया डंग द्वारा किया गया I
