धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हमारे शहर की पहचान : विद्यान प्रताप

फरीदाबाद, 5 अक्तूबर। फरीदाबाद शहर की पहचान हमारे यहां होने वाले सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से है। दशहरा उत्सव, रामलीला, लंका दहन, जागरण एवं भंडारों का आयोजन शहर के अनेक कोनों में किया जाता है। सभी जगह धूमधाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विशेषकर फरीदाबाद टाउन क्षेत्र में इन कार्यक्रमों की बड़ी धूम रहती है और शहर के अलग-अलग कोनों से लोग यहां पर आते हैं। उक्त वक्तव्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह के सुपुत्र विद्यान प्रताप सिंह ने दशहरा पर्व के मौके पर 1 एफ ब्लॉक, सैक्टर-21ए कम्यूनिटी सेंटर एवं नेहरू कॉलोनी मेें आयोजित जागरण में शिरकत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित पवित्र ग्रंथ रामायण में जो जीवन की सत्यता एवं आदर्श दर्शाए हैं, यदि हम उनको अपने जीवन में उतार लें, तो यहीं स्वर्ग का अहसास हो जाएगा। रामायण के सभी पात्र मर्यादा का पालन करने वाले और एक-दूसरे का आदर करते थे। भगवान श्रीराम को जब 14 वर्ष का बनवास मिला तो, स्थिति ऐसी बनी कि मैया सीता को लंकापति रावण उठाकर ले जाते हैं। भगवान राम सीमा मैया को वापिस लेने लंका गए तो उन्होंने सबसे पहले हनुमान जी को क्षेम कुशल जानने पूछा। जहां राम भक्त हनुमान ने अपनी ताकत का परिचय देते हुए पूरी लंका को आग लगा दी थी। तभी से लंका दहन पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जाता है और नवरात्रों के 9 दिन युद्ध हुआ था। जिसमें भगवान राम ने रावण का वध कर दिया था, जिसे अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत यानि दशहरा पर्व के रूप में मनाया जाता है। विद्यान प्रताप 1एफ ब्लॉक में आयोजित लंका दहन कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने सहयोग राशि के रूप में 21 हजार रुपए भेंट किए। वहीं, सैक्टर-21ए कम्युनिटी सेंटर में आयोजित मां काली पूजा उत्सव मेंं पहुंचकर उन्होंने मां काली का आशीर्वाद लिया और 11 हजार रुपए भेंट किए । इसके अतिरिक्त विद्यान प्रताप ने नेहरू कॉलोनी में आयोजित जागरण में 5100 रुपए का सहयोग दिया। इस अवसर पर उनके साथ युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल सरदाना, संदीप भाटी, भारत भूषण, राजेन्द्र बैसला, इशांत कथूरिया जिला महासचिव युवा कांग्रेस मौजूद रहे।