ओल्ड फरीदाबाद में निकाली गई रामनवमी यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत


फरीदाबाद।
 रामनवमी के शुभ अवसर पर बीती रात्रि सखी सरवर बिरादरी व प्राचीन श्रीराम सेवादल द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अमर चौधरी व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा शामिल हुए। यह यात्रा ओल्ड फरीदाबाद के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह व्यापारियों व दुकानदारों ने मुख्यातिथियों सहित यात्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए बड़ी संख्या में यात्रा में अपनी भागेदारी निभाई। इस मौके पर अमर चौधरी व गोल्डी अरोड़ा ने संयुक्त रूप से सभी व्यापारियों व दुकानदारों का आभार जताते हुए कहा कि त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, त्यौहारों के माध्यम से हम अपने पूर्वजों व संस्कृति का सम्मान करते है और दशहरा, दीपावली सहित अनेकों ऐसे त्यौहार है, जिन्हेें समाज का हर वर्ग पूरी श्रद्धा के साथ मनाता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है और जो सम्मान ओल्ड फरीदाबाद के बाजारों के दुकानदारों व व्यापारियों ने दिया है, उसके लिए वह उनका आभार जताते है और सदैव उनके दुख-सुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने इस यात्रा का आयोजन करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों का भी आभार जताया।  इस अवसर पर सखी सरवर बिरादरी के सरपरस्त जयकिशन टुटेजा, चेयरमैन ओम प्रकाश डाबर,  प्रधान पवन डाबर, महासचिव दीवान गांधी, उप प्रधान लीला कृष्ण थरेजा, नरेंद्र वाधवा, देवराज गोगिया, महेंद्र वर्मा, पृथ्वी गांधी व बिरादरी के पदाधिकारी संजय टुटेजा, बोनी झाम, सरजू अहूजा, नवीन टुटेजा, विमल ढींगरा, मनीष थरेजा, सूरज टुटेजा व फकीरचंद टुटेजा जी गौरव पराशर, मनु वधावन, हिमांशु दत पराशर सहित अनेकों मौजूद लोग मौजूद थे।