प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज अपने सेक्टर 10 स्थित कार्यालय पर हरियाणा की पहली महिला पत्रकार एसोसिएशन की प्रधान पूजा शर्मा व अन्य महिला पत्रकार सदस्यों उषा शर्मा ज्योति पूजा राठौर दीपा मिश्रा मीनू आरती का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर दशहरे की शुभकामनाएं दी | महिला पत्रकार एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष ऊषा शर्मा ने अपनी संपादित पुस्तक ‘हिंदी साहित्य में राम कथा’ भी मंत्री जी को व फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान महावीर गोयल को सादर भेंट की| महिला पत्रकार एसोसिएशन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त करती है |
