हरियाणा सरकार द्वारा गणतंत्रता दिवस परेड में श्री धार्मिक लीला कमेटी सम्मानित- हरीश चन्द्र आज़ाद

हरियाणा सरकार द्वारा गणतंत्रता दिवस परेड में श्री धार्मिक लीला कमेटी सम्मानित- हरीश चन्द्र आज़ाद

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।

श्री धार्मिक लीला कमेटी के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि 75वें गणतंत्रता दिवस परेड में हरियाणा सरकार द्वारा श्री धार्मिक लीला कमेटी 5 नम्बर एम ब्लॉक फरीदाबाद की टीम को सम्मानित किया। निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद, प्रधान तेजिन्द्र खरबंदा व उप प्रधान सतीश नागपाल को परेड समारोह में मुख्य अतिथि बडखल की विद्यायिका सीमा त्रिखा, डीसीपी फरीदाबाद व अमित मान उपमंडल मजिस्ट्रेट ने प्रशंना पत्र दिया।

समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बडखल विद्यायिका सीमा त्रिखा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान हमे रामलीला के मंच पर श्रीराम की मर्यादा का संदेश ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिये प्रेरित करेगें। उन्होंने कहा कि यह प्रथम अवसर होगा कि गणतंत्रता दिवस के मौके पर रामलीला कमेटी को सम्मानित किया गया और यह सम्मान हमारी रामलीला कमेटी के साथ-साथ शहरवासियों व हमारे दर्शकों के लिये गर्व की बात है।

प्रधान तेजिन्द्र खरबंदा ने इस सम्मान का असली हकदार श्री धार्मिक लीला कमेटी के सदस्य व दर्शकों को दिया उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गणतंत्रता दिवस के मौके पर इस सम्मान को ग्रहण करना हमारे लिये पर्व मनाने जैसा है। उपप्रधान सतीश नागपाल ने इस सम्मान के मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सम्मान ने श्री धार्मिक लीला कमेटी का कद शहर में बहुत ज्यादा बड़ा है और इससे प्रेरणा लेकर हम अपनी रामलीला को और ज्यादा उत्साह से करेंगे। उन्होंने इसके लिये सारी रामलीला कमेटी को श्रेय दिया।