गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुआ पूर्वांचल सम्मान समारोह एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुआ पूर्वांचल सम्मान समारोह एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

बसंत गिरिजा श्री सोसाइटी एवं पूर्वांचल विकास मंच के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्वांचल सम्मान समारोह एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व गृह सचिव डॉ. एस.एस.प्रसाद एवं पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल रंजु प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन एवं देश भक्ति व भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से उपस्थित हजारों नागरिकों को राष्ट्रभक्ति एवं पूर्वांचल प्रेम से ओतप्रोत किए। पूर्वांचल विकास मंच तथा दर्जनों समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शाल तथा फूल माला व गुलदस्ते से दोनो अतिथियों का स्वागत किए। इस अवसर पर फरीदाबाद के प्रथम महापौर सूबेदार सुमन, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पं. रमाकांत तिवारी, उद्योगपति आर सी चौधरी, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह, पूर्वांचल विकास मंच अध्यक्ष सुदीश यादव, सामूहिक पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष राज नाथ सिंह, सामूहिक पूर्वांचल सभा के मुख्य संयोजक एडवोकेट नागेश सिंह, पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के सिंह, भोजपुरी अवधी समाज के संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता सहित अन्य गणमान्य महानुभावों को पूर्वांचल सम्मान प्रदान किया गया।भोजपुरी कलाकार सोनी चौहान एवं जप्पन जापानी ने गायन प्रस्तुत किए।