गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजेसर के सरकारी स्कूल पहुँचे सन्नी बादल
कहा- प्रिंसिपल मीनाक्षी वर्मा के नेतृत्व में स्कूल उन्नति की ओर बढ़ रहा
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जगह जगह ध्वजारोहण किया गया। वहीं एक नज़ारा फरीदाबाद जिले के मुजेसर गांव में देखने को मिला जहां GOVT सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉमिनिटी सेंटर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड नं-3 के भावी पार्षद सन्नी बादल ने बतौर अथिति के रूप में शिरकत की। स्कूल में सभी छात्रों ने सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर सन्नी बादल ने सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान भारत के सुनहरे भविष्य की आधारशिला 26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान को लागू करने के साथ रख दी गई थी। हमारा संविधान अतीत के अनुभवों, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है।
हमारा संविधान समस्त नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार-अभिव्यक्ति-विश्वास-धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता का अधिकार प्रदान करता है। इस तरह लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत की पहचान, सफलता और अभूतपूर्व उपलब्धियों का परचम पूरी दुनिया में फहरा रहा है।
सन्नी बादल ने कहा प्रिंसिपल मीनाक्षी वर्मा के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर सरकारी स्कूल चल रहा है और शिक्षा स्तर में छात्रों का परिणाम शत- प्रतिशत आ रहा है। भविष्य में पार्षद बना तो सबसे ज्यादा ध्यान शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और रोजगार पर दूँगा और एक मजबूत ढांचा प्रदान करूँगा।
वहीं प्रिंसिपल मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि गणतंत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है, आम छात्र- छात्राओं, जनता की इच्छाओं, आकांक्षाओं का सम्मान, प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा का ध्यान, प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं की पहचान और उसके अनुसार सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन है। स्कूल से संबंधित सेवाओं में स्कूल मैनजमेंट कमेटी के प्रधान संजय लाम्बा व सन्नी बादल हमेशा खड़े रहते हैं।
इसके साथ ही दूसरा ध्वजारोहण प्रोग्राम कम्युनिटी सेंटर प्रधान अभय झा द्वारा आयोजित किया गया। जहाँ राज सिवास ने कहा कि सबसे पहले मैं उन शहीदों को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने देश को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा और त्याग-बलिदान, न्याय-समानता जैसे आदर्शों की अलख जगाई। हमारे वीरों और राष्ट्र भक्तों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के विकास में योगदान दिया। ऐसी सभी विभूतियों को मैं सादर नमन करता हूं।
इस मौके पर स्कूल स्टाफ से SMC प्रधान संजय लांबा, सदस्य कृष्णा देवी, शेर मोहम्मद, मदन कौशिक, महेंद्र शास्त्री, जगदीप,राकेश कुमार, श्याम बिहारी, सतीश सिंगला, शशिभूषण, राजकुमार, प्रहलाद, मोहर सिंह,महेंद्र सिंह, अंजु शर्मा, बिंदु,ममता रानी, नीलम, रीना
कॉमिनिटी सेंटर से मशीन मार्केट के प्रधान राज सिवास, निवर्तमान पार्षद जगत भूरा, कॉमिनिटी सेंटर के प्रधान, अभय झा, आशा राम, रामफूल, श्री दुर्गा पूजा पूर्वाचल समिति के प्रधान संजीव राजपूत, उदय, विद्यासागर, प्रहलाद, नरेश तंवर, धनेश, रामप्रताप और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
