महिला थाना में नारी उन्मूलन पर सेमिनार- डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
14 जून 2023 देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह ने बल्लभगढ़ स्थित महिला थाना में नारी उन्मूलन में महिला पुलिस की भूमिका पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जिसमें महिला थाना के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि जिस घर परिवार में नारी का सम्मान होता है वहां पर देवताओं का निवास होता है लेकिन जहां पर शराब पीकर मारपीट की जाती है या घरेलू हिंसा को जन्म दिया जाता है वह घर कभी आवाद नहीं रहता है सोशल मीडिया की वजह से आजकल अधिकतर महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हो रही है इसलिए अपनी इज्जत को बरकरार रखने के लिए इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए भौतिकवाद की दुनिया में अधिकतर महिलाएं शादी के कुछ दिन बाद ही महिला थाने में आकर अपना दुख रोने लग जाती है और पुरुषों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने लग जाती है जिसमें माता-पिता के अलावा प्यारे प्यारे सगे संबंधी भी अपनी-अपनी सलाह देने लगते हैं तथा दबाव प्रभाव में आकर महिला अपना संतुलन खो बैठती है और उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है जो कि बहुत ही चिंता का विषय है ऐसी स्थिति में सही शिक्षा देने वाले व घर जोड़ने वाले लोग बहुत कम मिल पाते हैं अधिकतर लोगों की सोच महिलाओं के शोषण की होती है डॉ एमपी सिंह ने कहा कि हम सभी बहन बेटी और परिवार वाले हैं सभी की बहन बेटियां विवाह शादी के बाद किसी ना किसी के यहां जाती हैं नए परिवार में सामंजस्य बिठाना बहुत मुश्किल होता है वहां के लोगों की मानसिकता को समझना भी आसान नहीं होता है अधिकतर घरेलू हिंसा दहेज को लेकर होती हैं इसलिए दहेज की आड़ में महिलाओं का शोषण नहीं करना चाहिए सामाजिक दायरे में रहकर घर परिवार की समस्या का समाधान कर लेना चाहिए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि पुलिस की वर्दी की वजह से आज भी सुख और शांति की जिंदगी लोग जी रहे हैं इसलिए पुलिस का सम्मान करना चाहिए यदि खाकी वर्दी में कोई भी इधर-उधर व्यक्ति चलता फिरता दिखाई पड़ जाता है तो अपराधी अपना रास्ता बदल लेते हैं इसीलिए जब भी कहीं 112 व दुर्गा शक्ति एप पर कोई शिकायत आती है तो मौके पर तुरंत पुलिस को पहुंच जाना चाहिए और पीड़ित पक्ष जो भी कागज पर लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराता है उस पर कार्यवाही करनी चाहिए पीड़ित को सुन लेना चाहिए इसी से आधी समस्याओं का समाधान हो जाएगा जांच पड़ताल बाद का विषय है कि कौन दोषी है और कौन दोषी नहीं है पहला विषय रक्षा सुरक्षा का है इस अवसर पर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर इंदु बाला ने गुलदस्ता देकर डॉ एमपी सिंह का स्वागत किया और प्रतिदिन घटित घटनाओं के समाधान के बारे में बताया
