अग्निशमन केंद्र मे आला अधिकारियों की मीटिंग -डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बताया कि फरीदाबाद उद्योग नगरी है जिसमें समय-समय पर आगजनी घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं इसीलिए गत वर्ष में आग लगने की घटनाओं तथा पानी में डूब कर आत्महत्या करने बालों के बारे में रिव्यू मीटिंग का आयोजन अग्निशमन केंद्र सेक्टर 15 फरीदाबाद में किया गया जिसमें एडीएफओ एस शामरीवाल तथा सीनियर फायर ऑफिसर आरडी भारद्वाज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि फरीदाबाद महानगर है यहां की आबादी बहुत ज्यादा है और वाहनों की संख्या भी अत्यधिक है तथा स्मार्ट सिटी बनाए जाने का कार्य भी चल रहा है जिसकी वजह से कई प्रकार के व्यवधान आ जाते हैं इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि फरीदाबाद पुराना बसा हुआ शहर है पहले कम आबादी थी उसके हिसाब से सड़कें ठीक थी लेकिन अब आबादी कई गुना बढ़ गई है और फरीदाबाद में भी विकास कार्य चल रहे हैं जिसकी वजह से अधिकतर जाम की स्थिति बनी रहती है यही कारण है कि गाड़ियों को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में कुछ समय ज्यादा लग जाता है और गली मोहल्ले में गाड़ी नहीं पहुंच पाती हैं क्योंकि अमूमन 10 12 फुट की गली होती है और दोनों तरफ अतिक्रमण होता है जिसकी वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है इसके समाधान के लिए सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण देने की योजना भी बनाई गई ताकि अपने अपने क्षेत्र में रहने वाले स्वयंसेवक उपलब्ध सामान से इनिशियल स्टेज में आग पर काबू पा सके और समय रहते उच्च अधिकारियों को सूचित कर सकें
