रेहड़ी पटरी वालों को बनाया आत्मनिर्भर -डॉ एमपी सिंह

रेहड़ी पटरी वालों को बनाया आत्मनिर्भर -डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

5 अप्रैल 2023 आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज सीएलसी के मैनेजर डालचंद ने रेडक्रॉस भवन में रेहड़ी पटरी लगाने वालों को सरकार की नीतियों के बारे में बताने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया जिसकी विधिवत शुरुआत देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके तथा मां भारती पर पुष्प अर्पित करके की गई इस अवसर पर डालचंद और अनिल ने गुलदस्ता देकर तथा शॉल उड़ाकर डॉ एमपी सिंह का स्वागत व सम्मान किया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने निम्न वर्ग के व्यापारियों को व्यापार से उभरने की तकनीक बताइए तथा व्यापार में आने वाली समस्याओं को दूर करने का उपाय बताया और जीने की कला सिखाई डॉ एमपी सिंह ने कहा कि यदि हमारी बोली भाषा और चाल चलन ठीक है तो व्यापार दिन प्रतिदिन बढ़ता है यदि हम असभ्यता अश्लीलता और नशा को व्यापार में लेकर आते हैं तो व्यापार चौपट हो जाता है इस अवसर पर अनिल ने दुकान सामान और पर्सनल इंश्योरेंस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा डालचंद ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेशन और लोन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ताकि गरीब से गरीब आदमी प्रतिदिन हजार ₹500 कमाकर अपने बच्चों की परवरिश कर सके और सम्मानित जिंदगी जी सके