विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
4 मार्च 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बताया कि सुभाष चौक पर विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सिविल डिफेंस रोड सेफ्टी फर्स्ट एड सड़क आपदा घरेलू आपदा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें 285 विद्यार्थियों और 15 अध्यापकों ने भाग लिया इस अवसर पर फर्स्ट एड टीम फायर सेफ्टी टीम सर्च एंड रेस्क्यू टीम आदि का गठन किया गया डॉ एमपी सिंह ने तुर्की और सीरिया का उदाहरण देते हुए कहा कि आज यदि एनसीआर के लोग जागरूक नहीं हुए हैं तो भूकंप आने की स्थिति में कभी भी ऐसा हाल देखने को मिल सकता है इसीलिए केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार इस विषय को लेकर बहुत चिंतित है तथा चिंता उन्मूलन के लिए आपदा मित्र तैयार कर रहे हैं इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने आपदा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराते हुए घायलों की प्राथमिक सहायता करना और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के अनेकों तरीके बताएं स्कूल के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत किया और रामजीत चौधरी ने धन्यवाद किया उक्त कार्य में पायल बृजेश अंजलि पूजा तथा नेहा का अहम योगदान रहा
