रेहड़ी पटरी वालों के लिए जान बचाने के टिप्स दिए- पुरुषोत्तम सैनी
सर्वप्रिय भारत
6 अप्रैल 2023 सैंट जॉन एम्बुलेंस एसोसिएशन फरीदाबाद के जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि रेडक्रॉस भवन में रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाने वालों के लिए फर्स्ट एड पोस्ट का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजेंद्र सौरौत के दिशा निर्देशानुसार लगाया गया है जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने सीपीआर का प्रशिक्षण दिया और प्रतिभागियों से अभ्यास भी कराया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि समय रहते हुए यदि हम जागरूकता का परिचय देते हैं और सांस ना आने पर सीपीआर देते हैं तो पीड़ित की जान बचाते है सांस आने पर रिकवरी पोजीशन में डाल दिया जाता है जिस वजह से घंटे 2 घंटे पीड़ित और जी लेता है जब तक हम पीड़ित को अस्पताल पहुंचा देते हैं और उसकी जान बच जाती है इस अवसर पर लगभग 200 प्रतिभागियों के अलावा डालचंद संजय जितेंद्र अरविंद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे
