प्रेस मस्ती ग्रुप का किया शुभारंभ ।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

प्रेस मस्ती ग्रुप के सदस्यों द्वारा फरीदाबाद नेशनल हाईवे अजरोंदा चौक के निकट देसी ढाबा पर प्रेस मस्ती ग्रुप का शुभारंभ किया। यह ग्रुप अपने सदस्यों के लिए मस्ती के लिए काम करेगी। इस ग्रुप का उद्देश्य पत्रकार जो कठिनाइयों व तनाव में काम करते हैं, महीने में एक बार सभी साथी एक साथ बैठकर खाना, अन्य गतिविधियों और कई बार धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल टूर ले जाने की, बात रहेगी, जिससे पत्रकार अपने आपको तनाव रहित महसूस करें, इस उद्देश्य से यह ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में फिलहाल 13 पत्रकार शामिल हैं। आईपीएस अरोड़ा और भारत तनेजा (बुलंद हरियाणा), सुभाष शर्मा (हिंदुस्तान टाइम्स), अमित चौधरी (ज़ी न्यूज़), मानसी अरोड़ा (संचार न्यूज़), नरेश नरूला (रेपको न्यूज़), कुणाल तुली ( डी.आई.एन. न्यूज़), अमित चौहान और पंकज शर्मा (न्यूज़ फ्रंट न्यूज़), सिद्धार्थ नरूला (अपना हक न्यूज़), उज्जवल हांडा (खबर जड़ से न्यूज़) धनंजय चौहान अमर उजाला, उषा शर्मा सर्वप्रिय भारत अखबार शामिल हुए।