संस्कार फाउंडेशन के द्वारा हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन|

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

संस्कार फाउंडेशन के द्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन संजय कॉलोनी स्थित बीएमडी कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में किया गया इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार ज्योति संघ तथा अध्यक्ष के रूप में साहित्यकार नवाब केसर उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत में संस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा ने सभी अतिथियों का बुके देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात दीपशिखा प्रज्वलित कर तथा शिल्पी मेंदीरत्ता द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में 21 कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी जिनमें मुख्य रूप से कवि मोहन कुमार शास्त्री कवि यशदीप कौशिक तथा कवि देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे कवियों ने समाज सुधार के ऊपर तथा भारतीय एकता एवं अखंडता के ऊपर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की कवि अध्यक्ष ने उर्दू शायरी से श्रोताओं का मन मोह कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर सुनील शर्मा ने सभी रचनाकारों का धन्यवाद किया मंच संचालन कवि कुमार देवेंद्र ने किया