बह्रकुमारी पूजा दीदी ने किया खजानी गल्र्स पब्लिक स्कूल का उदघाटन
फरीदाबाद। लड़कियों के उज्जवल भविष्य और उन्हें बेहतर शिक्षा देने के उदेश्य से खजानी एजूकेशन सोसाइटी ने आज डबुआ पाली रोड़ पर 17 नंबर चुंगी के पास खजानी गल्र्स पब्लिक स्कूल का शुभांरभ किया। बह्रकुमारी पूजा दीदी ने फीता काटकर स्कूल का उदघाटन किया। इस मौके पर डायरेक्टर बिजेन्द्र चौधरी,अशोक आनन्द,राहुल आन्नद,बह्रकुमारी सुभ्रदा दीदी,रचना दीदी,वंदना दीदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर पूजा दीदी ने कहा कि लड़कियों को आधुनिक शिक्षा देने के साथ साथ उनमें अच्छे संस्कार पैदा करने का काम भी यह स्कूल करेगा ऐसी में कामना करती हुं। उन्होनें कहा कि बेटियों के लिए अच्छा स्कूल चयन कर रहे अभिभावाकों की तलाश यहां आकर खत्म होगी। इस मौके पर डायरेक्टर बिजेन्द्र चौधरी ने कहा कि खजानी एजूकेशन सोसाइटी का काम धन कमाना नहीं अपितु ऐसी शिक्षित पीढ़ी तैयार करना है जो देश विदेश में अपने माता पिता और स्कूल का नाम रोशन करें तथा देश की प्रगति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होनें कहा कि खजानी वूमैनस वोकेशनल इस्ट्ीटयूट शाखाएं पहले ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
