फरीदाबाद, 23 जुलाई : अग्रवाल सेवा सदन में माँ आध महालक्ष्मी की यात्रा जो अग्रोहा धाम से फऱीदाबाद में आगमन हुआ उसका भव्य स्वागत किया गया। जिसके अंदर शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस दोरान मुख्य अतिथि गोपाल शरण गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर गोपाल शरण गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों से अपील की कि वे अग्रोहा धाम को शक्ति पीठ के रूप में स्थापित करने के लिए लोगों को जागरुक करें। उन्होंने महाराजा अग्रसेन जिन्हें कलयुग का अवतरक कहा जाता है, उनके बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने अग्रोहा धाम तक रेल सेवा शुरु करने हेतु प्रतिनिधिमंडल के साथ रेल राज्य मंत्री से भी मुलाकात की ताकि अग्रोहा आने में लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का एशिया का सबसे बड़ा मैडीकल कॉलेज भी अग्रोहा में है इसलिए यहां रेल सेवा की नितांत जरूरत है। उन्होंने अग्रोहा धाम में बनने वाले भव्य महालक्ष्मी के मंदिर के बारे में भी जानकारी दी। वहीं इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा सर्वसमाज के लिए खड़ा रहता है तथा अग्रोहा में बनने वाला महालक्ष्मी का भव्य मंदिर देश-विदेश के लोगों के लिए आस्था के साथ-साथ आकर्षण का भी केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह के साथ महाराजा अग्रसेन व महालक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग उत्साहित हैं, उससे पूरा समाज आनंदित हैं। उन्होंने अग्रोहा में बनने वाले महालक्ष्मी मंदिर के लिए 11 लाख रुपए की दान राशि देने की भी घोषणा की। वहीं अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान विष्णु गोयल ने कहा कि महालक्ष्मी की कृपा फरीदाबादवासियों पर हमेशा बनी रहे, यह मंगल कामना महाआरती में की गई है। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम में बनने वाले महालक्ष्मी मंदिर के निर्माण को लेकर पूरा अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लोग काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर श्रीराम अग्रवाल, राधेश्याम बंसल, अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान विष्णु गोयल , सत्यनारायन बंसल, अरुण सर्राफ़, रामकुमार गोयल, राजकुमार अग्रवाल, आचर्य नर्वदा शंकर , मनोज गोयल ग़ुलानियाँ वाले, राजेंद्र बंसल, निस्ठाकर आर्य, प्रदीप बंसल, अनिल गुप्ता, योगेश गोयल, भगवान दास गोयल, आर॰के॰ गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, प्रोमोद टिबड़ेवाल, जय प्रकाश बंसल, पवन अग्रवाल, राकेश जिंदल, आईडी महाजन, अनिल चाँदीवाले, सतीश सिंघल, मनोज अग्रवाल, ब्रह्म गोयल, अमर बंसल, रंतिदेव गुप्ता, सतीश गर्ग, बनवारी लाल गर्ग, मामचंद मंगला, के॰के॰अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ईश्वर दयाल गोयल, अनिल गुप्ता, प्रियंका खेमका, एवं 100 से अधिक महिलाओं द्वारा माँ लक्ष्मी जी का शृंगार एवं चुन्नी चढ़ा कर महा आरती की गई।
