पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ऑर्फनेज होम के बच्चों संग मनाई दिवाली

Faridabad : दिवाली के शुभ अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अपने परिवार् के सभी सदस्यों संग एनआईटी एक नंबर मे तिकोना पार्क के पास स्थित ऑर्फनेज होम के बच्चों संग समय बिताया और बच्चो को अपने हाथो से खाना खिलाकर दिवाली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा की वह हर त्योहार ओर बच्चो के जन्मदिवस भी यही पर इन बच्चो के साथ मनाते है ओर कहते भी है की बच्चे भगवान का रूप होते है ओर ऐसे करके उन्हे अपार् खुशी मिलती है।और्फनेज होम के वार्डन ने बताया की उनके पास लगभग 65 बच्चे है जिनकी उम्र 6 साल से 14 साल तक है ओर विपुल गोयल समय समय पर यहाँ आते रहते है ओर यहाँ की हर जरूरत मे अपना पुरा सहयोग देते है चाहे फिर वो ठंडा पीने के पानी के आरओ कूलर हो, ड्रेस तो, ट्रैक सूट हो, जैकेट हो ओर भी सभी जरूरत की चीज़ो को समय समय पर देते रहते है ताकि बच्चो को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो।विपुल गोयल ने इस मोके पर सभी प्रदेश ओर क्षेत्रवासियो को दिवाली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी ओर सभी लोगों से अपील करते हुए कहा की पोलुशन फ्री दिवाली मनाये ओर कोरोना को देखते हुए सभी लोग सरकार द्वारा चलाये जा वक्सीनेशन कैंप मे वैक्सीन् जरूर लगवाएं ओर खुद की सुरक्षा के साथ साथ परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।इस मोके पर उनकें साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जवाहर् ठाकुर, विजय शर्मा पूर्व खादी ग्रामोद्योग सदस्य हरियाणा, राज कुमार राज, अजय सोनी उर्फ़ टीटू, नरेश नंबरदार पार्षद वार्ड नंबर 28 ओर गोयल परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।