विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपना जन्मदिवस आर्य कन्या सदन की अनाथ निराश्रित छात्राओं के साथ केक काटकर मनाया
Faridabad : फरीदाबाद, 3 नवम्बर। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज अपना जन्मदिवस सेक्टर 15ए स्थित आर्य कन्या सदन की अनाथ निराश्रित छात्राओं के साथ केक काटकर मनाया। इस मौके पर विधायक ने सदन परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक ने इन बालिकाओं को उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर अनाथ निराश्रित बच्चियों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी।
इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज उन्हें अपना जन्मदिवस बालिकाओं के बीच मनाने पर असीम प्रसन्नता का अनुभव हुआ और वे चाहेंगे कि हर वर्ष इसी तरह ऐसी ही बालिकाओं के बीच अपनी का खुशी का इजहार कर सकें।
इस मौके पर आर्य कन्या सदन की इंचार्ज सुश्री अनामिका ऋषि ने विधायक द्वारा यहां की बालिकाओं के बीच अपना जन्मदिन मनाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी व समाजसेसवी टोनी पहलवान ने कहा कि इन निराश्रित बालिकाओं के बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजन से इन बच्चों को भी अपनापन का अनुभव होता है और वे अपने गमों को भूल जाते हैं, इसलिए अन्य समर्थ लोगों को इनके बीच आकर अपने जन्मदिवस व शादी सालगिरह आदि के कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए।
इस मौके पर अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी, वीरेंद्र चक्रवती, प्रेम पसरीचा, दिनेश छाबड़ा, चुन्नीलाल चोपड़ा, रविंद्र सिंह मंगला, टोनी पहलवान, नवीन पसरीचा, जीत नागपाल, सुरेंद्र सांगा, अनिल अरोड़ा, नवजीत सिंह बतरा, तेजिंद्र सिंह चड्ढा, प्रवीण गेरा, राजू बेदी, जय कत्याल, अमित आर्य, सतीश मलिक, वीरेंद्र मेहता, नरेंद्र सिंह साहनी, सेक्टर 15 गुरुद्वारा प्रधान सरदारनी राणा भट्टी,, सेक्टर 15 ए प्रधान डी सी गर्ग, सेक्टर 15 ए उपप्रधान नरेश श्योराण, नवीत सिंह बिंद्रा, गुरप्रीत बिन्द्रा, गुरनीत चावला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर इंचार्ज अनामिका ऋषि ने बताया कि इस आर्य कन्या सदन में चार से लेकर 22 वर्ष तक की 82 अनाथ निराश्रित बच्चियों का पालन-पोषण किया जा रहा हैं।
