कैबिनेट मंत्री ने किया सोहना मोड सेक्टर-55 तक जाने वाली सडक़ का औचक निरीक्षण
फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को फरीदाबाद में हार्डवेयर से सोहना मोड़ सेक्टर 55 तक जाने वाली सडक़ का औचक निरीक्षण किया। मंत्री श्री शर्मा के इस दौरे की जानकारी जब अधिकारियों को लगी तो मोके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ महेंद्र मौके पर पहुंचे । परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने एसडीओ और मौके पर मौजूद काम कर रहे ठेकेदार के व्यक्तियों से सडक़ के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सडक़ में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोताही करने वाले के लिए उनके खाते में कोई माफी नहीं है यदि कोई सडक़ निर्माण में कोताही बरती गई तो वह उसका अलग तरीके से इलाज करेंगे। यह फरीदाबाद के हार्डवेयर सोहना मोड़ सेक्टर 55 तक जाने वाली सडक़ है जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है ओर जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद की बल्लभगढ़ विधानसभा विधायक है और फरीदाबाद औद्योगिक नगरी होने के चलते उनके विधानसभा में भी कई औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित है लेकिन सडक़ों का हाल बेहाल होने के चलते उद्योग जगत के लोग काफी समय से सडक़ों के निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे जिसके चलते अब कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की पहल से औद्योगिक क्षेत्र में 112 करोड़ की लागत से इस सडक़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस औद्योगिक क्षेत्र में सडक़ों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है इसलिए मंत्री मूलचंद शर्मा खुद आज औचक निरीक्षण करने पहुँचे । परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ मुख्यमंत्री शिकायत निवारण समिति के सदस्य पारस जैन भी मौजूद रहे। परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि यदि सडक़ निर्माण में किसी प्रकार की कोताही बरती गई तो उनके खाते में कोताही बरतने वाले के प्रति कोई माफीनामा नहीं है वह उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी फरीदाबाद के विकास के लिए करोड़ों रुपए की घोषणा की हैं और इन सडक़ों के निर्माण के बाद पूरे फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सीवर और लाइट की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।।
