बलवीर बालगुहेर को 753 मतों से हराया
फरीदाबाद, 17 अक्टूबर । नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम फरीदाबाद सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनावों में गुरुचरण खांडिया ने 753 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलबीर बालगुहेर को हरा कर प्रधान पद का चुनाव जीते। इन चुनावों का परिणाम शनिवार देर रात आया था। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान एवं चुनाव अधिकारी नरेश कुमार शास्त्री, संघ के उप महासचिव सुनील चिंडालिया तथा जिला सचिव सह चुनाव अधिकारी नानक चंद खैरालिया ने बताया कि मतदान के लिए 7 बूथ बनाए गए थे। एनआईटी जोन के बूथ नंबर 1 पर कुल 448 कर्मचारियों ने मतदान किया व बूथ नंबर 2 पर 365 तथा बूथ नंबर 3 पर 412 कर्मचारियों ने मतदान किया तथा ओल्ड फरीदाबाद के बूथ नंबर 4 पर 468, बूथ नंबर 5 पर 493 कर्मचारियों ने मतदान किया तथा बल्लभगढ़ जोन के बूथ नंबर 6 पर 277 तथा बूथ नंबर 7 पर 262 कर्मचारियों ने मतदान किया। कुल मतदान 2725 हुआ। जिसमें मिसिंग वोट 10, कैंसिल वोट 42 तथा बलबीर बालगुहेर को 960 मत प्राप्त हुए तथा गुरचरण खांडिया को 1713 मत प्राप्त हुए। गुरुचरण खांडिया को 753 मतों से प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान एवं चुनाव अधिकारी नरेश कुमार शास्त्री तथा संघ के जिला सचिव एव सह चनाव अधिकारी नानक खैरालिया ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा, उप कैश्यिर राजेश बागड़ी, संगठनकर्ता राजपाल, उप प्रधान कमला, राज्य सचिव नरेश मलकट, परसोत्तम दानव का आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं मीडिया का भी शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। श्री शास्त्री ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रधान कर्मचारी हित एवं संघ के नियम अनुसार कार्य करेगा। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई जाएगी।
Prev Post
