आई.एल.आर. जसाना, में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वक्षता पर्व कार्यक्रम का सफल शुभारम्भ
Faridabad : इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वक्षता पर्व कार्यक्रम का सफल शुभारम्भ किया गया I 2 अक्टूबर तक आयोजित किये जाने वाले इस स्वक्षता अभियान में I.L.R. परिसर में साफ़ सफाई कार्य को पूरे मनोयोग से निभाया जायेगा I इस कार्यक्रम के तहत आज कॉलेज गेट के पास व परिसर में पूरे उत्साह के साथ स्वक्षता अभियान चलाया गया I इस अवसर पर संस्थान के अध्यापक गण, कर्मचारी व छात्रों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया I संस्थान के प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने कहा कि स्वस्थ जीवन में स्वक्षता की अहम भूमिका है I उन्होंने कार्यक्रम में योगदान के लिए सभी को धन्यवाद दिया व आगे के लिए प्रोत्साहित किया I इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक श्री प्रवीण बाँकुरा की मुख्य भूमिका रही I इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की मनुष्य को स्वस्थ रहने हेतु स्वक्ष वातावरण का होना अति आवश्यक होता है I
