फरीदाबाद : संत निरंकारी मंडल की ब्रांचफरीदाबादद्वारा आयोजितकोविड -19 वैक्सीन शिविर में आज जवाहर कॉलोनीस्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में 608 लोगों ने वैक्सीन लगवाई |जिसमे 200 डोज को-वैक्सीन तथा 408 डोजकोविडशील्ड की लगायी गयी |इस शिविर में 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को पहली डोज एवं जिन नागरिको को पहली डोज लगे 84 दिन से उपर हो गए है उन्हें दूसरी डोज लगने का प्रावधान किया गया था | शिविर में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की लम्बी कतारों को देखते रजिस्ट्रेशन का कार्य का प्रात: 9 बजे से ही आरम्भ कर दिया गया था | जबकि वैक्सीन लगने का आरम्भ सारन डिस्पेंसरी की स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रियंका अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रात:10:30 बजे किया गया जो सायं 4:30 बजे तक चला | यह शिविर पूर्णत: निशुल्क आयोजित किया गया जिसमें सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण ध्यान रखा गया|शिविर को सुचारू रूप से चलाने में निरंकारी सेवादल के सदस्यों द्वारा सराहनीय योगदान रहा| शिविर में वैक्सीन लगाने के लिए सारनडिस्पेंसरीसे स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनके सहयोगी उपस्थित रहे |
