दिनांक 23 सितंबर 2021 को हरियाणा के रेवाड़ी निवासी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम जी के शहीदी दिवस के दिन पावन सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर 1 बी ब्लॉक के प्रांगण में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के पहली व दूसरी डोज का आयोजन मंदिर के प्रधान श्री अशोक अरोड़ा जी पूर्व महापौर एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा किया गया जिसमें ई एस आई डी-4 की डॉक्टर श्रीमती राजेश चौहान तथा उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की एवं क्षेत्र के आस-पास के निवासियों ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए लगभग 199 लोगों ने को-वैक्सीन की पहली डोज व कोवी-शील्ड की दूसरी डोज 72 लोगों ने लेकर इस अवसर लाभ उठाया इस मौके पर प्रधान श्री अशोक अरोड़ा जी ने स्वतंत्रता सेनानियों की देश के प्रति बलिदान की सद्भावना को लोगों को समझाने का प्रयास किया व इस अवसर पर उनके साथ विनोद चावला राधेश्याम कुमार मनोहर नागपाल सतीश वधवा संजय वधवा बंसीलाल अरोड़ा पवन कुमार व
भारत अशोक अरोड़ा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।
