सचिन चिलाना बने रोटरी क्लब फरीदाबाद अरावली के प्रधान

फरीदाबाद/मनोज तोम। रोटरी क्लब फरीदाबाद अरावली का वर्ष 2021 -22 के लिए सचिन चिलाना प्रधान, अल्पिका गर्ग सचिव एवं राजा जिंदल कोर्षाअध्यक्ष पद के लिए रोटेरियन अनूप मित्तल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने विधिवत रूप से शपत दिलवाई। सचिन चिलाना ने अपने बोर्ड का गठन किया। इस मौके पर विशाल परनामी ने आये हुए सभी गेस्ट और मेंबर्स का स्वागत किया। डीजी अनूप मित्तल ने क्लब के सभी सदस्यों को इस मौके पर बधाई दी व आने वाले वर्ष मैं बढ़ चढक़र प्रोजेक्ट करने की आशा की। मंच संचालन रविश तनेजा व् वरुण सूद ने बहुत शानदार तरीके से किया। राखी गोयल पूर्व प्रधान 2020 -21 ने किये गए कार्यो के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी जिसको सभी आये हुए मेंबर्स एवं गेस्ट ने सराहा। नवनियुक्त प्रधान सचिन चिलाना ने सभी मेंबर्स एवं गेस्ट का आभार प्रकट किया और कहा कि वह 2021 -22 में सस्टेनेबल प्रोजेक्ट जैसे स्किल डेवलपमेंट, इम्पैक्टफुल प्रोजेक्ट जैसे हार्ट हॉस्पिटल सेंटर और आँखों का हॉस्पिटल, एक्सपेंडेबल शूज गरीब बच्चों के लिए, फ़ेलोशिप और फ्रेंडशिप प्रोग्राम, मेम्बरशिप ग्रोथ व नए मेंबर बनाएंगे, 1500 ब्लड यूनिट एकत्रित करने तथा 2000 पौधा रोपण करने जैसे सामाजिक कार्य सभी सदस्यों के सहयोग से करेंगे। सचिन चिलाना ने यह आश्वासन दिया की इस वर्ष मैं सभी प्रोजेक्ट्स क्लब के सभी सदस्यों के सहायता से पूर्ण करेंगे। मोहित आनंद भाटिया ने आये हुए सभी मेंबर्स का विधि वध रूप से धन्यवाद किया। मीटिंग के बाद सभी मेंबर्स व सभी फॅमिली के लिए खाने का इंतेज़ाम किया गया। इस अवसर पर सचिन चिलाना व दीक्षा चिलाना के माता-पिता आर.के. चिलाना, संगीता चिलाना, अजय ग्रोवर व मंजू ग्रोवर ने उपस्थित होकर सभी को बधाई दी।