फरीदाबाद हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि पौधे लगाने भर से हमारा दायित्व खत्म नही हो जाता बल्कि उस पौधे का ध्यान रखना भी हमारा फर्ज है जैसे बच्चे पैदा करने बाद बाद माँ-बाप का दायित्व उनका उज्जवल भविष्य बनाने के लिये बढ़ जाता है वैसा ही पौधों को लगाने के बाद हमारा दायित्व बनता है कि उनकी देखभाल तब तक करें जब तक वह नन्हा पौधा अपने यौवन तक नही आ जाता तब तक उसको सींचते रहें । अगर पौधा लगाने के बाद उसका ध्यान न रखा तो वह सूख जायेगा यह भी एक हिसाब से भू्रण हत्या है क्योंकि वह पौधा कम से कम नर्सरी में पल तो रहा होता है इसलिये उसकी हत्या के पाप से बचने के लिये उसको सींचना चाहिये ।
हरीश आज़ाद ने बताया कि कल हमारे सैक्टर 29 की रेजि़डेन्टस वैलफेयर एसोसिएशन ने 526 के सामने वाले पार्क में पौधे लगाये जिसके लिये वह बधाई के पात्र हैं लेकिन किसी सिरफिरे व्यक्ति ने उनमें से एक पौधा उखाडक़र कूड़े के ढेर में फैंक दिया था और जब मैं सुबह सैर पर आया तो उस पौधे को कूड़े के डेर में देखा तो बहुत दर्द हुआ फिर सैक्टर निवासी अकलेख शर्मा के साथ उस पौधे के कहीं ओर स्वमं गड़ा खोद कर लगाया और उस नन्हे पौधे को नया जीवन दिया व उसकी देखभाल का जिम्मा स्वमं ऊठाया और बाद में कुछ और पौधे लगाने का निर्णय लिया ।
आज़ाद ने कहा कि यहाँ कुछ लोग एैसे हैं जिनके घर पार्क के सामने हैं वह पौधे नहीं लगाने देते और किसी तरह कोई लगा भी देता है तो रात के समय उनको ऊखाड़ फैंकते है इसलिये मेरा नगर निगम से अनुरोध है कि उनके अधिकारी स्वंम खडें होकर वहाँ पौधे लगवायें हम उनका सहयोग करेगें व पौधों की देखरेख करेगें इसके लिये रेजि़डेन्टर वैलफयर से अनुरोध है कि पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाये और पौधों को जड़ से ऊखाड़ फैकने वालों को कैमरेमें देखकर नगर निगम उनके खिलाफ कार्यवाही करें ताकि रेजि़डेन्टस वैलफेया के अच्छे कार्यों को कोई नुकसान न पहुंचा सकें ।
अंत में हरीश आज़ाद ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से मैं पार्क में एक पौधा लगाता हूँ और उनकी देखभाल स्वंम करता हूँ जो आज अपने यौवन पर हैं कोई भी उन्हे आकर देख सकता है ।
