कोरोनकाल मैं अनोखी शादी की मिसाल पेश की

फरीदाबाद/ सृष्टी बचाओ संस्था के संस्थापक पं संतोष ब्रजवासी ने कोरोना महामारी के बीच बिना लेनदेन , बिना बैंडबाजे, बिना सजावट एवम केवल 5 बर्तन मैं अपने बेटे की शादी 7 बारातियों को लेजाकर की ।
यह शादी पं प्रशांत तिवारी एवम कु कविता पुत्री चंद्रभान शर्मा के बीच उनके ग्रह निवास पर पूर्ण हुई ।
पं संतोष ब्रजवासी ने कहा कि समाज मे इस तरह की शादी का प्रचलन होना चाहिए जिससे बेटा बेटी के परिवार वालों पर कर्ज का बोझ न पड़े । उन्होंने कहा कि लेनदेन से किसी का जीवन नही गुजरता जीवन केवल अपनी मेहनत की कमाई से ही गुजरता है इसलिए शादी विवाह मैं लेनदेन एवम फिजूल खर्चा पर रोक लगा देनी चाहिए एवम 36 बिरादरी को इस ओर अमल करना चाहिये ।