Coronavirus Live: मुंबई में धीमा पड़ने लगा है संक्रमण, 24 घंटों में 929 मामले

देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। कोरोना वायरस के दैनिक मामले भले ही लगातार कम आ रहे हों लेकिन रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा तीन हजार से कम नहीं आ रहा है। बीते दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले दो लाख से भी कम आए लेकिन तीन हजार के करीब लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है।

मुंबई: 929 नए मामले, 1239 ठीक हुए
मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 929 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 1239 लोग ठीक हुए और 30 मरीजों की मौत हो गई। शहर में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या सात लाख तीन हजार 461 हो गई है। इनमें से छह लाख 59 हजार 540 लोग ठीक हो चुके हैं और 14,808 की जान जा चुकी है। यहां अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 27,958 हो गई है।