फरीदाबाद : मंगल ग्रह पर पहुंचे सुनपेड़ के 4 लोगों के नाम

फरीदाबाद, 14 मई। अमेरिका की अंतरिक्ष संस्था नासा द्वारा 30 सितंबर 2019 तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत विश्व के 70 के लगभग देशों के एक करोड़ नौ लाख बत्तीस हजार दो सौ पचानवें (1,09,32, 295) लोगों ने मंगल ग्रह पर नाम भेजने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। नासा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सभी नाम लेजर टेक्निक से सिलिकॉन की बनी 3 चिपों पर लिखे गए। ये चिप मार्च 2020 पर्सीवरेंस रोवर के प्लेक के बाएं कोने में ऊपर की तरफ जोड़ी गई । मार्स पर्सीवरेंस रोवर ने 30 जुलाई 2020 से फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी तथा किलोमीटर की यात्रा के बाद यह 18 फरवरी 20 21 को मंगल ग्रह पर उतरा । यह तीनों चिप मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में रोवर के साथ पहुंची। इन 1 करोड लोगों में हरियाणा के फरीदाबाद के गांव सुनपेड़ के इन चार लोगों के नाम भी शामिल हुए हैं, जिनमें धर्मेंद्र कुमार , नेहा आर्य, भारती आर्य, तथा भूपेंद्र आर्य शामिल है। नासा ने जिनके नाम मंगल ग्रह पर भेजे हैं उनको स्मृति के रूप में इस फ्लाइट के बोर्डिंग पास ऑनलाइन जारी किए हैं, जिन पर व्यक्तियों के नाम लिखे हुए हैं। इसको लेकर गांव में हर्ष का माहौल है और धर्मेंद्र कुमार , नेहा आर्य, भारती आर्य, तथा भूपेंद्र आर्य को बधाई देने का लोगों को तांता लगा हुआ है, सभी लोग इन युवाओं की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है और उनकी इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे।