सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/10 दिसंबर 2024

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सैक्टर 14 फरीदाबाद में ट्रैफिक पुलिस सुरक्षा के सहयोग से सामाजिक पर सड़क सुरक्षा हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय के नवी एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए सैक्टर 14, बड़खल एवं बाटा चौक पर बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से रैली निकाली । जिसके अंतर्गत लोगों को जागरूक करने हेतु’ ट्रैफिक नियमों का पालन कर करें जीवन बचाएं, हेलमेट लगाए जीवन बचाएं आदि नारों के साथ फरीदाबाद की जनता को संदेश देकर एक जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा ।इस आयोजन में छात्रों व शिक्षकों में उत्साह पूर्वक सहयोग देखने को मिला। रैली की शुरुआत डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सैक्टर 14 फरीदाबाद की प्रधानाचार्या ‘श्रीमती अनीता गौतम जी’ के दिशा निर्देशों से की गई। जिसमें आपने दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती रजनी रलहन जी, कार्डिनेटर श्रीमती सुमन अरोड़ा जी, श्रीमती पल्लवी गुलाटी जी , कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती मीनाक्षी विरियानी जी एवं विद्यालय के शिक्षकगण शामिल हुए। इस प्रकार डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टर, नारों के माध्यम से फरीदाबाद की जनता में संदेश देकर जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य किया।