निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

9 दिसंबर 2024 आस इंडिया फाउंडेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट पंडित उमाशंकर ज्योतिष आचार्य ने बताया कि आज हमारी संस्था के द्वारा सेक्टर 23 के एसजीएम नगर में अग्रवाल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सर्वोदय अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया तथा सभी लाभार्थियों को निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और डॉ एमपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आस इंडिया फाउंडेशन जैसी समाज सेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय और सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि यदि लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो कम कमाई में भी गुजर हो जाएगी यदि स्वास्थ्य गड़बड़ा गया और बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े तो घर घेर बिक जायेंगे इसलिए हम सभी को अपने खान-पान, रहन-सहन तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा प्रकृति को जानना और मानना चाहिए। शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्ति के लिए अधिकतम पेड़ पौधे लगाने चाहिए शुद्ध जल पीना चाहिए तथा जल को बर्बाद नहीं करना चाहिए, अशुद्ध जल के कारण अनेकों जल जनित बीमारियां हो जाती हैं। बचाव आपके हाथ में है और सब कुछ आपके बस की बात है।

इस अवसर पर आस इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों और अग्रवाल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंधन समिति के द्वारा गुलदस्ता, प्लांट और अंग वस्त्र देकर डॉ एमपी सिंह व