गांव मेघोत बिंजा में वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया

गांव मेघोत बिंजा में वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/दिनांक 12 जून, 2024

गांव मेघोत बिंजा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के खेल परिसर में  नेहरू युवा केंद्र शाखा नारनौल व रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में श्री लीलाराम रिटायर्ड  लेक्चरर के सुपौत्र कनिष्क कैलोरिया के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति वृक्षारोपण किया। विदित है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है। पेड़ ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य है। उपस्थित जनसमूह को पौधे वितरित किए गए। कनिष्क के पिता असिस्टेंट प्रोफेसर सुभाष कैलोरिया, यूथ रैडक्रॉस काउंसलर ने ऐसे अवसरों पर पेड़ लगाए जाने की परम्परा शुरू करने पर बल दिया। उपस्थित जनसमूह को वर्ष में एक पेड़ लगाने की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर श्री विजयपाल, माया देवी, रामेश्वरी, सुखदेव हवलदार, मनजीत, मोहित, नरसी, निक्कू, सौरव, उत्तम, दिशा, पर्व व गणमान्य ग्रामीण उपस्थित हुए। सभी ने कनिष्क को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी l