इंडो-ग्लोबल बहुविषयक सम्मेलन 2024 का हुआ आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

काठमांडू, नेपाल के हिमालयन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट तथा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, भारत द्वारा संयुक्त रूप से “सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शिक्षा, अनुसंधान, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में हालिया प्रगति” विषय पर तीन को दिवसीय (10-12/06/2024) इंडो-ग्लोबल बहुविषयक सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राजकीय महाविद्यालय भिवानी के डा. नसीब कुमार रंगा द्वारा आनलाइन भाग लेकर “स्नातक छात्राओं के बीच तनाव और चिंता के स्तर का एक अध्ययन” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया गया जिसको भविष्य बारे चुनौती के संबंध में देखा गया l जिसे आधार मानकर आयोजकों द्वारा डा. नसीब कुमार रंगा सहायक प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग, एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी को इनके सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए समारोह में “इंडो-ग्लोबल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया l इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. डी.आर. अध्यक्ष, हिमालयन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, काठमांडू, अतिथि डॉ. चंद्रमणि पी. सिंह, अतिरिक्त सहायक निदेशक, आयकर विभाग, गुजरात तथा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के चेयरमैन व सचिव डॉ. संदीप कुमार, डॉ नवनीत कौर, व अन्य सदस्य मौजूद रहे l