बिहार दिवस एवं फूलों की होली का हुआ भव्य आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
यमुना रक्षक दल तथा पूर्वांचल विकास मंच के संयुक्त तत्वाधान में बिहार दिवस एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। वरिष्ठ आई पी एस पदाधिकारी- पुलिस महानिरीक्षक शिमला, डॉ. जय प्रकाश सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सम्मलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज ने की। डॉ. जय प्रकाश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे ऐतिहासिक अवसरों पर अपनों के बीच होने पर सुखद अनुभूति होती है, हम सभी बिहार वासियों को अपने समृद्ध संस्कृति का परिचय पूरे राष्ट्र व विश्व को देना चाहिए। संत जयकृष्ण दास महाराज ने कहा कि बिहार का सनातन काल से ही लोक कल्याणार्थ अहम भूमिका रही है, आगे भी बिहार व बिहार वासियों का राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम योगदान हो इसके लिए सदैव तत्पर रहना होगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि यमुना रक्षक दल ब्रज महोत्सव, हरियाणा दिवस, बिहार दिवस सहित विभिन्न समाजिक व सांस्कृतिक महोत्सवो के आयोजन के माध्यम से समाजिक व सांस्कृतिक समन्वय तथा सौहार्द स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहता है। डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि बिहार से दूर रह रहे बिहार वासियों में इस कार्यक्रम से नव ऊर्जा का संचार होगा तथा फरीदाबाद जैसे बहुसांस्कृतिक महानगर में अपना अमिट सकारात्मक छाप डालेंगे। पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष सुदीश यादव तथा संस्थापक अध्यक्ष ललन गिरि ने कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथियों का जय बिहार के अंग वस्त्र से स्वागत व सम्मान किए। भोजपुरी कलाकारों ने ठेठ भोजपुरिया होली गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता सुषमा सिंह, सुप्रसिद्ध गणितज्ञ बी के सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह राकेश, पं. रमाकांत तिवारी, पं. के बी दूबे, , नागेश सिंह, एस के सिंह, आर के सिंह, जे पी सिंह, ए के सिंह, राजेश खटाना, सी के सिंह, रघुबर दयाल, प्रदीप गुप्ता तथा संस्था के पदाधिकारियों सहित सैकड़ो गणमान्य महानुभाव उपस्थित हुए।
