सम्पत्तिकर धारकों को सरकार द्वारा दी जा रही विशेष छूट

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद, 21 मार्च] 2024।

फरीदाबाद नगर निगम के क्षेत्र में सभी सम्पत्तिकर धारकों का सम्पत्ति विवरण सर्वे उपरान्त शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा https://property.ulbharyana.gov.in पर अपलोड किया हुआ है जिस पर सरकार द्वारा दी जा रही विशेष छूट जोकि दिनांक 31-12-2023 तक अपने सभी बकाया सम्पत्तिकर की राशि एक मुश्त जमा कराने तथा अपनी सम्पत्ति के स्वयं सत्यापन करने पर मूल राशि पर पन्द्रह प्रतिषत की छूट दिये जाने बारे योजना बनाई थी।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त श्री स्वप्निल आर. पाटील, ने आज यहां एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर सभी सम्पत्तिधारकों से पुनः अपील की है तथा बताया है कि वे सम्पत्तिकर धारक वर्ष 2010&11 से 2022&23 तक के लिये सम्पत्ति कर के बकायों की मूल राशि पर पन्द्रह प्रतिषत की एकमुश्त छूट के लाभार्थी बनेगें जो दिनांक 31-03-2024 तक वर्ष 2010&11 से 2022&23 तक के सम्पत्ति कर के सभी बकायों की अदायगी करते हैं और सम्पत्ति कर बकाया भुगतान और बेबाकी प्रमाणपत्र प्रबंधन पद्वति पोर्टल पर अपनी सम्पत्ति की सूचना स्व-प्रमाणित भी करते हैं एवं सभी कर दाताओं को वर्ष 2010&11 से 2022&23 तक लम्बित सम्पत्ति कर के बकायाों पर सौ प्रतिशत ब्याज की एकमुश्त छूट भी अनुमत की जाएगी, यदि उनके बकायों का भुगतान वे 31 मार्च ] 2024 तक कर दिया जाता है और सम्पत्ति कर बकाया भुगतान और बेबाकी प्रमाणपत्र प्रबंधन पद्वति पोर्टल पर अपनी सम्पत्ति की सूचना स्व-प्रमाणित भी करते हैं।

किसी भी त्रुटि के निवारण हेतू पोर्टल के लिंक https://property.ulbharyana.gov.in/portal पर स्वयं ही आवेदन करें, त्रुटि दूर होने पर प्रोपर्टी डाटा सत्यापित करें तथा सरकार द्वारा दी गई इस छूट का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठायंें।