अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की 31 महिला विभूतियों को भारतीय लाडली गौरव अवार्ड से सम्मानित किया- हरीश चन्द्र आज़ाद

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की 31 महिला विभूतियों को भारतीय लाडली गौरव अवार्ड से सम्मानित किया- हरीश चन्द्र आज़ाद

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।

आज बेटी बचाओ अभियान ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश के कौने-कौने से आई 31 महान महिला विभूतियों को भारतीय लाडली गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन जगजीत कौर ने व संयोजन राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने किया। सबसे पहले मुख्यअतिथित द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया। कार्यक्रम में राजा नाहर सिंह के प्रपौत्र व इनेलो के वरिष्ठ नेता सुनील तेवतिया मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिन्होंने सभी महान विभूतियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बेबी प्रियंका व अन्य कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति पेश की।

मुख्यअतिथि सुनील तेवतिया ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान की टीम देश में बहुत अच्छा कार्य कर रही है जिनके प्रयासों से देश में लिंग अनुपात में बहुत सुधार हुआ उन्होंने देश की महान महिला विभूतियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति ऐसी महान महिला विभूतियों के कार्यों से ही विश्व में सबसे श्रेष्ठ संस्कृति है।

संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान पिछले 18 वर्षों से देश के कौने-कौने में कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिये मिशन चला रही हैं जिसकी वजह से आज लिंग अनुपात 900 के पार है और हमारा नारा वंश ने बेटे से चलता है न बेटी से वंश संस्कारों से चलता है देशवासियों की बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा कर रहा है जिससे लोग बेटियों का महत्व समझने लगे हैं। अतिथि ममता खरब दहिया डीसीपी क्राइम स्टेट ने कहा कि बेटियाँ संस्सार की जननी है जिस घर में बेटी होती है वह घर स्वर्ग होता है।

चेयरमैन जगजीत कौर ने कहा कि हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष देश की महान महिला विभूतियों को इस अवार्ड से सयम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की बेटियाँ हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है और अपने कार्यो से अपने वंश का नाम रोशन कर रही हैं। चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने सभी अतिथियों व महिला विभूतियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन महान महिला विभूतियों के कार्यों पर देश को गर्व है। सलाहकार सतेन्द्र दु्गल ने कहा कि नारी संस्कारों की जननी है और इन महान महिला विभूतियों ने अपने कार्यों से संस्कारों का संदेश दिया है।

भारतीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित विभूतियाँ जसलीन कौर डीसीपी सेन्ट्रल फरीदाबाद, यशिका यादव प्रिंसीपल जज फैमली कोर्ट, ममता खरबंदा दहिया डीसीपी क्राइम स्टेट, गरिमा मितल सीइओ स्मार्ट सिटी फरीदाबाद, अनमोल खरब बेडमिन्टन खिलीड़ी स्वर्ण पदक विजेता, सीमा बंसल डायरेक्टर एसएसबी हास्पिटल, मानिका भारद्वाज एसीपी वूमैन सेफटी फरीदाबाद, पूनम हुडा एसएचओ बलभगड़, सविता एसएचओ वूमैन एनआईटी, इंदू बाला वूमैन एसएचओ सैक्टर 16, मोनिका एसीपी कॉ फरीदाबाद संगीता एस बहल गुडगांवा से, सुनीता शर्मा अम्बाला से, मधूबाला भिवानी से, शंकुतला विजयवर्गिया जयपुर से, संगीता तिवारी बिहार से, राशीचौधरी मुम्बई से, जागृति सिंह चौधरी व नैनिका गुप्ता दिल्ली से, कंचन लखानी, डॉ पुनीता आहूजा, मोनल कुकरेजा, नीरल कुकरेजा, बलजीत कौर, रितू सिंह, किरन शर्मा, रमा सारना, ध्वनी अरोड़ा, शैली बब्बर, दीप शिखा, रिया खरबंदा आदि को इस अवार्ड से सम्मनित किया जायेगा कुछ अवार्डी नहीं आ पाये जिन्हें उनके कार्यालन जाकर सम्मानित किया जायेगा।।