महिला सशक्तिकरण से ही बनेगा सशक्त भारत – डॉ. रवि हान्डा

महिला सशक्तिकरण से ही बनेगा सशक्त भारत – डॉ. रवि हान्डा

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

सेक्टर 86 स्थित प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान (आई एम टी) में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण से हीं हमारा देश भारत सशक्त बनेगा। सनातन काल से ही नारी-शक्ति को वरियता प्रदान की गई है। नारी सशक्तिकरण महिलाओं में स्वायत्तता और आत्मनिर्णय के स्तर को बढ़ाकर राष्ट्र नवनिर्माण को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। इस दिशा में महिलाओं का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. हान्डा ने केन्द्र सरकार, विशेष रूप से माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना किया।
इस अवसर पर संस्थान की उप प्राचार्या डॉ. पारुल खन्ना, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.आर एन सिंह, एम बी ए विभाग की अध्यक्षा डॉ. मीनू ढेम्बला, बी बी ए विभाग की अध्यक्षा डॉ. पुनम नागर, बी बी ए (CAM) विभाग की अध्यक्षा डॉ. गीता, रेखा मित्तल, उर्विजा रैना, रश्मिन कौर, सुदेश सेठी उपस्थित हुए।