फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले की सुरक्षा का आंकलन किया गया- डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद /6 फरवरी 2024
चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बताया कि फरीदाबाद में 2 फरवरी 2024 से अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला चल रहा है जिसकी विधिवत शुरुआत देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू के द्वारा की गई थी इस मेले में लगभग 50 से ज्यादा देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं तथा लाखों भारतीय नागरिक प्रतिदिन इसका भ्रमण करने आते हैं और चौपाल पर रंगारंग कार्यक्रमों को देखकर अद्भुत आनंद की अनुभूति कर रहे हैं तथा देश-विदेश में मैत्री भाव बढ़ने के लिए विदेशी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं सुरक्षा को मध्ये नजर रखते हुए डॉ एमपी सिंह ने फर्स्ट एड टीम, सर्च एंड रेस्क्यू टीम, फायर सेफ्टी टीम और इवाक्यूएशन टीम को प्रशिक्षण देखकर अलर्ट किया और मेले में होने वाली संभावित घटनाओं तथा प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विजेंद्र सोरोत ने बताया कि रेड क्रॉस के द्वारा विजिटर गेट के साथ स्टॉल नंबर 102 ए लगाई गई है जहां पर प्राथमिक सहायता के साथ-साथ व्हीलचेयर भी प्रदान की जा रही है तथा दिव्यांग जनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8285 240 120 जारी किया गया है जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि बाहर से आने वाले आगन्तुकों को मेला घूमाने के लिए सैकड़ो स्वयंसेवकों को लगा रखा हैं ।
अग्निशमन विभाग की तरफ से मेला कोऑर्डिनेटर एवं नोडल अधिकारी सत्यवान सामरीवाल ने बताया कि हमारे विभाग ने 18 फायर वाहन चार फायर बाइक 15 एसटिग्यूशर 11 फायर हाइड्रेंट 4 कार्बन डाइऑक्साइड सिलेंडर 10 एबीसी सिलेंडर जगह-जगह पर लगा रखे हैं तथा दुर्घटना पर काबू पाने के लिए फायर ऑफिसर रामदत्त भारद्वाज, यादविंदर शर्मा, लाख राम, रमेश कुमार, कपिल कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार व अन्य कर्मचारी तैनात कर रखे हैं। इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल की पीएमओ डॉ सविता यादव ने बताया कि हमारे विभाग के द्वारा दो डिस्पेंसरी चलाई जा रही है जहां पर नेशनल और इंटरनेशनल आगन्तुकों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है और 24 घंटे डॉक्टर तथा स्टाफ नर्स उपलब्ध रहती हैं डॉ एमपी सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस विभाग की तरफ से सर्च एंड रेस्क्यू तथा इवाक्यू एशन टीम मेले में उपलब्ध है ताकि आपातकालीन स्थितियों में आहत, पीड़ित, चोटिल तथा घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु फर्स्ट पोस्ट पर पहुंचाया जा सकें इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने सैकड़ो आगन्तुकों तथा सैकड़ो विद्यार्थियों को सुरक्षा के टिप्स दिए ताकि अपनी सुरक्षा के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी कर सकें।
