पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, हर व्यक्ति करे पौधारोपण : नरेंद्र गुप्ता

रोटरी क्लब फरीदाबाद सैंट्रल ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, हर व्यक्ति करे पौधारोपण : नरेंद्र गुप्ता
रोटरी क्लब फरीदाबाद सैंट्रल ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/2 जुलाई

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सैंट्रल द्वारा
पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-14 नशा मुक्ति केंद्र में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र गुप्ता ने शिरकत की। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता का रोटरी क्लब सैंट्रल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया तथा विधायक से पौधारोपण करवाया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी रोटरी क्लब के पदाधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। जिस तेजी के साथ प्रदूषण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए यह जरूरी है कि हर व्यक्ति पौधारोपण करे तथा पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि पौधे हमें आक्सीजन देते हैं तथा कार्बनडाई ऑक्साइड ग्रहण करते हैं। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने इस मौके पर रोटरी क्लब सैंट्रल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर हनीश सिंगला, जगदीश सहदेव, प्रियंका सूद, कृष्ण कौशिक, ईपी सिंह, प्रेम अमर, सुरेश बंसल, बिजेंद्र सौरोत, विमल खंडेलवाल, नीरज, हरजिंदर कौर, अनीता अमर सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी मौजूद लोगों को जानकारी दी।
कैप्शन 61: रोटरी क्लब फरीदाबाद सैंट्रल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैक्टर-14 में पौधारोपण करते विधायक नरेंद्र गुप्ता साथ में रोटरी क्लब सैंट्रल के पदाधिकारी।