मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम के द्वारा 3 अवैध आहतों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
दिनांक 29-6-23 की शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की अलग-अलग तीन टीम बना कर बदरपुर बॉर्डर बाईपास रोड, चौकी दयालबाग थाना सूरजकुंड के एरिया में बलजिंदर शराब ठेकेदार के ठेके के तीनों तरफ, तथा मछगर गांव में एक ढाबे पर दारू पिलाते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग स्थानीय पुलिस तथा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के अधिकारियों के द्वारा उपरोक्त तीनों स्थानों पर पाई गई अनियमितताओं बारे स्थानीय थानों में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
