नवनिर्मित जिला अध्यक्ष जया शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
कांग्रेस पार्टी के द्वारा फरीदाबाद से जया शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है जिसके उपलक्ष में 3 सेक्टर में
महिलाओं द्वारा जया शर्मा का एक भव्य स्वागत किया गया।
जिसमें अध्यक्षता सविता सिंह जी ने की और उनकी अध्यक्षता में सैकड़ों महिलाओं ने जया शर्मा जी का फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष जया शर्मा ने सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं अपनी कांग्रेस पार्टी की तरफ से सबको आश्वासन देती हूं कि पूरी मेहनत और लगन से अपनी पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करूंगी व साथ ही उन्होंने पहलवान बेटियों पर हो रहे अत्याचार के बारे में भी आवाज उठाई।
जय शर्मा ने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा डिसूजा और प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज का भी हार्दिक अभिनंदन किया ,जिन्होंने कि उन पर विश्वास करके उन्हें इतना बड़ा कार्यभार सौंपा है।
जया शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करती हूं और यह आश्वासन दिलाती हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरी उतरूगी।
